कोलकाता। हिंदुस्थान क्लब लेडीज़ विंग द्वारा ‘अंताक्षरी क्वीन्स आओ, गाओ और जीतो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदुस्थान क्लब लेडीज़ विंग ने महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी जुड़ाव, मनोरंजन और संगीत के प्रति उनके प्रेम को साझा करने का अवसर दिया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर हिंदुस्थान क्लब के अध्यक्ष संजय गोयनका ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच एकता और सामंजस्य को बढ़ाते हैं। क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती नीलिमा गोयनका ने इसे संगीत और मित्रता का सुंदर संगम बताया।
सह-चेयरपर्सन श्रीमती सविता अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभागियों का उत्साह इस कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है। वहीं, स्वाति बिहानी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए एक शानदार मंच बताया, जहां वे एक साथ जुड़कर आनंद ले सकती हैं।
यह आयोजन हिंदुस्थान क्लब की ओर से सदस्यों के लिए रोचक और सहभागी कार्यक्रमों के आयोजन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Breakingnewszone Guddu
Mob :- 9830082220
Post a Comment