⚡ ब्रेकिंग News

*लायंस क्लब ब्रेबोर्न रोड द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन*


*हावड़ा, 6 सितंबर :* लायंस क्लब ऑफ कोलकाता ब्रेबोर्न रोड (डिस्ट्रिक्ट 322 B1, ज़ोन 6), आईएलएस हॉस्पिटल हावड़ा, माहेश्वरी सभा हावड़ा, माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में यश लाखोटिया की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर मंगलम माहेश्वरी भवन, 493/B 20, फोरशोर रोड, हावड़ा में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास-नगरपालिका मंत्री श्री उमेश राय उपस्थित थे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पास्ट प्रेसिडेंट लायन रतनलाल अग्रवाल ने बताया कि आज के इस शिविर में लगभग *100 यूनिट ब्लड कलेक्शन* हुआ और *75 लोगों का स्वास्थ्य जांच* किया गया। शिविर में भारी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब ब्राबोर्न रोड के प्रेसिडेंट लायन रामावतार जड़िया, सेक्रेटरी, ट्रेजरर सहित क्लब के सभी सदस्य, अध्यक्ष अनिल लाखोटिया, रोहित राठी, संगीता काबरा, मंत्री किशन कुमार राठी, रोहित मड्डा, मंजू धुड़धू और संयोजक आलोक राठी, रवि शंकर धुड़धा, शिवम राठी, पवन राठी उपस्थित थे।

लायन रतनलाल अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब ब्राबोर्न रोड समय-समय पर गरीब लोगों को खाना खिलाना, आंखों के ऑपरेशन शिविर जैसे कई सेवा कार्य निरंतर करता रहता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Breakingnewszone Guddu 
Mob :- 9830082220

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...