*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सिनी ने ‘ग्रीन कैटेलिस्ट’ परियोजना की शुरुआत की*


कोलकाता: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सिनी) ने विप्रो फाउंडेशन के सहयोग से ‘ग्रीन कैटेलिस्ट: यूथ-लेड वेटलैंड कंजर्वेशन एंड अर्बन इकोलॉजिकल रेज़िलिएंस इन कोलकाता’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पश्चिम बंगाल जैव विविधता बोर्ड, कोलकाता नगर निगम तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से  डब्ल्यूबीसीएस वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक समनजीत सेन गुप्ता, पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पश्चिम बंगाल जैव विविधता बोर्ड के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी, डॉ. एस. एन. घोष, एवं अनुसंधान अधिकारी डॉ. अनिर्बाण रॉय, समग्र शिक्षा मिशन के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी विष्णुपद सरकार,विप्रो फाउंडेशन के अर्बन इकोलॉजी कंसल्टेंट श्रेयॉशी भट्टाचार्य,  उपस्थित रहे।

यह परियोजना विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक संसाधन पुनर्प्राप्ति तंत्रों में से एक ईस्ट कोलकाता वेटलैंड्स (EKW) के संरक्षण तथा शहरी पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में मिशन लाइफ  के अंतर्गत ईको-क्लबों की भूमिका, पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम  तथा युवाओं, विशेषकर वंचित समुदायों के बच्चों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने आर्द्रभूमियों के जैव विविधता, सांस्कृतिक विरासत, पारिस्थितिक संतुलन तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आर्द्रभूमियों का संरक्षण केवल पर्यावरण की सुरक्षा नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ और जलवायु-सक्षम भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने पर्यावरणीय अनुभव साझा किए। एक दिव्यांग (मूक-बधिर) बच्चे ने सामाजिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से समुदायों और बच्चों की सुरक्षा में सीआईएनआई की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

सिनी ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और विप्रो फाउंडेशन के साथ मिलकर बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का नेतृत्व करने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Breakingnewszone Guddu
Mob :- 9830082220

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...